मतदाता सूची में छूट गया नाम तो न करें चिंता, अब मिलेंगे चार मौके

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | बिहार के नए मतदाताओं को अब मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए चार अर्हता तिथियां निर्धारित की गई हैं। उन्हें मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का चार बार मौका मिलेगा। उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर के द्वारा प्राप्त सूचनानुसार निर्वाचक सूची में आधार में जोड़ने हेतु निर्वाचकों से आधार डाटा के संग्रहण नये प्रपत्रों की जानकारी तथा चार नई अर्हता तिथि की जानकारी हेतु सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव के साथ दिनांक 20 अगस्त 2022 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर अमन समीर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक आहूत किया गया।

buxar ads

जिला पदाधिकारी ने बताया कि युवाओ को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए एक साल में चार बार मौका मिलेगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 01 जनवरी के अलावा 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर को भी अर्हता तिथि घोषित किया गया है। यानि पूर्व में अगर कोई व्यक्ति 01 जनवरी के बदले 10 जनवरी को 18 वर्ष आयु पुरा करने पर नाम जोड़ने के लिए उसे पूरा एक साल इंतजार करना पड़ता था, परन्तु अब चार अर्हता तिथि होने के कारण उसे एक साल इंतजार नहीं करना पडे़गा।

जिला में कुल निर्वाचकों की संख्या 1305646

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निदेशानुसार निर्वाचक सूची में आधार को जोड़ने एवं प्रमाणीकरण का कार्य 01 अगस्त 2022 से प्रारंभ हो चुका है। इस जिला में कुल निर्वाचकों की संख्या 1305646 है, जिसमें से लगभग 10% निर्वाचकों का आधार संग्रहण किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए आधार संग्रहण कार्य में सहयोग करने हेतु अनुरोध किया गया। आधार संग्रहण कार्य को सफल बनाने हेतु निम्न तिथियों को विशेष मासिक कैम्प का आयोजन किया जायेगा।

सितम्बर 2022 को दिनांक 04.09.2022, 18.09.2022 एवं 25.09.2022 को, अक्टूबर 2022 को दिनांक 09.10.2022 एवं 23.10.2022 को, नवम्बर 2022 को दिनांक 06.11.2022 एवं 20.11.2022 को एवं दिसम्बर 2022 को दिनांक 04.12.2022 एवं 11.12.2022 को विशेष कैम्प हेतु तिथि निर्धारित किया गया है।

बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारीगण एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!