नीलाम पत्र एवं तकनीकी पदाधिकारियों के साथ डीएम ने की समीक्षात्मक बैठक

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ :-राजस्व/आपदा, आंतरिक संसाधन, नीलाम पत्र एवं तकनीकी पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक जिला पदाधिकारी बक्सर अमन समीर की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में आहूत की गई।

ads buxar

जिला पदाधिकारी के द्वारा सभी संबंधित अंचलाकारियों को परिमार्जन सुधार, लगान वसूली में सुधार के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिया गया।आंतरिक संसाधन अंतर्गत संबंधित विभागों की समीक्षा की गई और सभी को वर्तमान वित्तीय वर्ष के लक्ष्य के अनुसार इस माह के अंत तक पूर्ण करने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।

सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी को संबंधित केस का समयबद्ध नियमानुकुल निष्पादन करने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।जिला पदाधिकारी ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, पथ प्रमंडल, भवन प्रमंडल, गंगा पम्प, सोन नहर, ग्रामीण कार्य विभाग, बाढ़ नियंत्रण, विद्युत आपूर्ति, विद्युत प्रोजेक्ट, लघु सिंचाई, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण, मनरेगा एवं अन्य विभागों के संबंधित तकनीकी पदाधिकारियों से अद्यतन जानकारी ली और कार्यों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण, विभागीय नियमानुसार पूर्ण करने हेतु जरूरी दिशा निर्देश दिया।

बैठक में अपर समाहर्ता बक्सर, विशेष कार्य पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, भूमि उप समाहर्ता बक्सर एवं अन्य संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी, संबंधित अंचलाधिकारी, संबंधित विभाग के तकनीकी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!