निकाली गई भगवान श्रीराम, लक्ष्मण के साथ महर्षि विश्वामित्र की दिव्य झांकी

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | कैमुर जिला अंतर्गत मोहनियां के महाराणा प्रताप महाविद्यालय में 24 से 29 दिसम्बर तक आयोजित राष्ट्र रक्षा रूद्राक्ष महायज्ञ में भाग लेने बक्सर जिले से हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान श्रीराम, श्री लक्ष्मण और महर्षि विश्वामित्र की दिव्य झांकी एवं तीन दर्जन वाहनों के साथ मोहनियां यज्ञ स्थल के लिए प्रस्थान हुए|

इसको लेकर राष्ट्र रक्षा समिति के जिला संयोजक राणाप्रताप सिंह के नेतृत्व में नगर के किला मैदान स्थित रामलीला मंच से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और महर्षि विश्वामित्र जी की रथ पर सवार एक दिव्य झांकी निकाली गई|

झांकी पी पी रोड, मुनीब चौक, जमुना चौक, सत्यदेव गंज, माडल थाना, किला मैदान होते हुए यज्ञ समिति के काफिले के साथ मोहनियां यज्ञ स्थल के लिए प्रस्थान कर गई. इसके पूर्व रथ पर भगवान का पूजन लक्ष्मी नारायण मंदिर के पूज्य महंत स्वामी श्री राजगोपालाचार्य त्यागी जी महाराज ने किया और अपने आशीर्वचनों के साथ यज्ञ यात्रा को प्रस्थान किया.

मोहनियां यज्ञ स्थल प्रस्थान करने से पूर्व राष्ट्र रक्षा रूद्राक्ष महायज्ञ समिति के जिला संयोजक राणाप्रताप सिंह ने बताया कि राष्ट्र हेतु आयोजित इस महायज्ञ में 5 लाख 51 हजार रुद्राक्ष का 6 दिनों तक अनुष्ठान के बीच वैदिक मंत्रों से विधिवत अभिषेक किया जाएगा. यह यज्ञ आगामी 24 दिसंबर से 29 दिसंबर तक कैमूर जिले के मोहनिया स्थित महाराणा प्रताप महाविद्यालय के विशाल परिसर में 6 दिनों तक चलेगा. आज यज्ञभूमि बक्सर से मोहनियां यज्ञ स्थल के लिए यज्ञ की सफलता हेतु भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और महर्षि विश्वामित्र जी के दिव्य झांकी के साथ बक्सर जिले से सैकड़ों वाहन काफिले के साथ श्रद्धालु मोहनियां यज्ञ में प्रस्थान कर रहे हैं।

रथ के साथ यज्ञ स्थल प्रस्थान करने वालों में राष्ट्र रक्षा समिति के संयोजक राणाप्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, बजरंगी तिवारी, आदित्य चौधरी, हरिशंकर गुप्ता, राजाराम पाण्डेय, विनोद राय, विजय मिश्रा (पूर्व जिला पार्षद), जितेंद्र दूवे, उमाकांत पाण्डेय, विश्वमित्र सिंह, लालझारो देवी, मीरा गुप्ता, गोपाल जी केजरी, धर्मेन्द्र सिंह, विमल सिंह, अशोक लाल, अशोक पासवान. नंदलाल प्रजापति, मनोज सिंह, चंदन राम, चमचम पाण्डेय, सुरेश वर्मा, मुनीजी सिंह, सुरेश गुप्ता, राकेश यादव, रवि केशरी, राजू केसरी, छोटेलाल साह, रामनारायण गोंड़, अनील राणा सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु यज्ञ स्थल भाग लेने के लिए प्रस्थान किये|

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!