ट्रेन से गिरफ्तार युवक की मौत, ठेला चलाकर करता था गुजरा
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/06/15_05_2023-death_23413105.jpg)
बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | डुमरांव रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई है। यात्री दो साथियों के साथ डीडीयू से ट्रेन पकड़ बेगूसराय जा रहा था। ट्रेन में काफी भीड़ होने की वजह से वह पायदान के पास खड़ा था। तभी डुमरांव रेलवे स्टेशन के पास बैलेंस खोने के कारण ट्रेन से गिर गया। अन्य साथियों ने बक्सर जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी पुलिस ने डुमरांव पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
![bed buxar](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Image-2023-08-09-at-13.56.14.jpg)
मिली जानकारी के अनुसार मृत यात्री राजा राम यादव (30) बेगूसराय का रहने वाले थे और बनारस में ठेला चलाते थे। बुधवार की रात डीडीयू (पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.) से ट्रेन पकड़ कर अपने दो अन्य साथियों के साथ बेगूसराय अपने घर लौट रहा था। लेकिन डुमराव स्टेशन पर गिरकर राजा राम को मौत हो गई। बक्सर GRP ने शव को कब्जे में लेकर पहचान में जुट गई। साथियों के आने के बाद उसकी पहचान हो पाई। GRP ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
बक्सर GRP प्रभारी अखिलेश सिंह ने कहा कि डुमराव स्टेशन के पास डाउन लाइन के पास युवक का शव पाया गया था।
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/12/153-1024x1024.jpg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2020-07-12-at-9.37.18-AM-1024x440.jpeg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-08-30-at-12.41.50-PM.jpeg)