अपराधियों ने युवक को मारी गोली, गंभीर स्थिति पर रेफर
बक्सर अप टू डेट न्यूज़ :- अपराधियों ने राजपुर थाना क्षेत्र के डेहरी गांव में एक युवक को गोली मार दी| गोली की आवाज से गांव में अफरातफरी मच गई। परिजनों द्वारा आनन फानन में युवक को उठा बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां युवक की स्थिति गम्भीर होने के कारण उसे वहां से रेफर कर दिया गया।

घटना लगभग 7 बजे देर शाम की बताई जा रही है| स्थानीय निवासी पवन राय (30) मवेशी के लिए गुड़ लाने गया था। तभी रास्ते मे घात लागये दो लोगों द्वारा उसपर गोली चला दी गई। गोली पवन राय की छाती में जा लगी है। इसके बाद से ही गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।परिजनों द्वारा बेहतर इलाज के लिए उसे वराणसी ट्रामा सेंटर ले जाया गया है।
सूचना पर पहले गांव उसके बाद बक्सर सदर अस्पताल पहुंच गोली चलाने वाले कि खोज कर रही है। सूत्रों की माने तो जख्म बहुत गहरा नहीं है। लेकिन, फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता है।



