शीतलहर के चलते बढ़ी तारीख, बंद रहेंगे सरकारी-निजी स्कूल
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/01/images.jpeg)
बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | जिले में शीतलहर का असर और बढ़ गया है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को फिलहाल बंद रखने का फैसला लिया है। ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए जिला पदाधिकारी, बक्सर के निदेशानुसार जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में शिक्षण कार्य 05 जनवरी 2023 तक स्थगित किया गया था।
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-09-29-at-4.13.44-PM-1024x1024.jpeg)
वर्तमान में भी ठंड एवं शीतलहर का प्रकोप जारी है ऐसी परिस्थिति में जिला पदाधिकारी, बक्सर के आदेशानुसार जिले के सभी सरकारी एवं निजी प्रारंभिक विद्यालयों (पूर्व प्राथमिक से कक्षा 08 वीं तक) शिक्षण कार्य अगामी 08 जनवरी 2023 तक स्थगित किया गया है।
वही, सभी शिक्षक / शिक्षिकाएँ विद्यालय अवधि मे उपस्थित रह कर निदेशानुसार विद्यालय संबंधित अन्य कार्यो का निष्पादन करेंगे।
Advertisement
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/12/153-1024x1024.jpg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2020-07-12-at-9.37.18-AM-1024x440.jpeg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-08-30-at-12.41.50-PM.jpeg)