चलती ट्रेन में शराब के नशे में CRPF जवान महिला से कर रहा था छेड़खानी, गिरफ्तार

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | दिल्ली से चलकर गुवहाटी को जाने वाली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में सीआरपीएफ जवान के द्वारा एक महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि जवान शराब के नशे में भी पाया गया। उसके विरुद्ध बक्सर में एफ़ाइआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार सीआरपीएफ जवान छपरा जिले के सोनपुर थाना के बदूरही गांव का रहने वाला नीरज कुमार है।

ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन से खुली तो महिला ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। सूचना मिलते ही बक्सर जीआरपी  थाने की पुलिस स्टेशन पर तैनात हो गई। जैसे ही ट्रेन बक्सर स्टेशन पर रुकी तो जवानों ने चढ़कर सीआरपीएफ के जवान को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने उसे शराब के नशे में पाया। महिला के बयान पर जवान के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया गया। साथ ही उस पर शराब पीने का भी मामला दर्ज हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक आनंद विहार से चलकर गुवाहाटी को जाने वाली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में दिल्ली की रहने वाली एक महिला असम से यात्रा कर रही थी।जैसे ही ट्रेन इलाहाबाद पहुंची छपरा अपने गांव जा रहा सीआरपीएफ जवान उसकी बर्थ पर आकर बैठ गया।

महिला को अकेला पाकर वह उसके साथ छेड़खानी करने लगा।वह काफी मात्रा में शराब पी रखी थी।वह महिला से बार-बार एक ही बर्थ पर सोएगा कह रहा था।महिला ने इसका विरोध शुरू किया लेकिन, वह नहीं मान रहा था। यात्रियों द्वारा भी उसे समझाया गया, लेकिन इसके बाद भी वह महिला को परेशान करता रहा।

जीआरपी थानाध्यक्ष रामाशीष प्रसाद ने बताया कि शराब के नशे में जवान महिला के साथ छेड़खानी कर रहा था। मामला दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल टेस्ट कराने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!