बक्सर की लक्ष्मी ने मारी बाजी, स्टेट टॉपर में रही शामिल

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया गया है। कुल 82.74% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। प्रदेश टॉपर साइंस से खगड़िया की आयुषी नंदन हैं। उन्हें 94.8% (474 मार्क्स) अंक मिले हैं।

आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स संकाय मिलाकर कुल 13 लाख 4 हजार 586 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। इनमें 10 लाख 91 हजार 941 स्टूडेंट पास हुए हैं। तीनों संकायों में लड़कियां टॉपर रही हैं।

साइंस कैटेगरी में आयुषी नंदन- खगड़िया- 94.8, हिमांशू कुमार- नालंदा- 94.4,
शुभभ चौरसिया-औरंगाबाद- 94.4, अदिति कुमारी-सारण- 94.2 और रामा भारती- अररिया-93.8, पीयूष कुमार – बक्सर 93.6 प्रतिशत रहा|

आर्ट्स कैटेगरी में मोहादेशा- पूर्णिया- 95, कुमारी प्रज्ञा-पूर्णिया-94, सौरभ कुमार- नालंदा-93.8, लक्ष्मी कुमारी- बक्सर-93.2 और मोहम्मद शारीक- गोपालगंज- 93 रहा|

रिजल्ट देखने के लिया क्लिक करे

वही कॉमर्स कैटेगरी में  सौम्या शर्मा- औरंगाबाद-95, रजनीश कुमार पाठक-औरंगाबाद- 95, भूमि कुमारी- सीतामढ़ी- 94.8, तनुजा सिंह-औरंगाबाद- 94.8
कोमल कुमारी- गया- 94.8

इस वर्ष फर्स्ट डिवीजन- 5 लाख 13 हजार 222, सेकंड डिवीजन- 4 लाख 87 हजार 223 और थर्ड डिवीजन- 91 हजार 503 छात्र रहे|

बिहार बोर्ड यह 5वीं बार है जब बिहार ने देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी किया है। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर बोर्ड की मुख्य बिल्डिंग में इसकी घोषणा की। बिहार बोर्ड के इंटर की परीक्षा में इस बार 13 लाख 18 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें 6 लाख 81 हजार 975 छात्राएं और 6 लाख 36 हजार छात्र थे। 1 फरवरी से 11 फरवरी तक ये परीक्षा ली गई थी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!