भारी मात्रा में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
बक्सर अप टू डेट न्यूज़,ब्रह्मपुर | नैनीजोर थाना क्षेत्र के बड़की नैनीजोर में बड़े पैमाने पर गांजे की खरीद बिक्री की जानकारी मिलने पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी में पांच किलो तीन सौ ग्राम गांजे की खेप के साथ ही एक कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार गांजा कारोबारी बड़की नैनीजोर थाना नैनीजोर निवासी कामता यादव हैं जिनकी उम्र 70 वर्ष बताया जा रहा है।
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220703-WA0003.jpg)
फोन पर जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मनोज पाठक के बताया कि नैनीजोर थाना क्षेत्र के बड़की नैनीजोर में पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्कर द्वारा बड़े पैमाने पर गांजे की तस्करी कर खरीद-बिक्री की जा रही।
सूचना मिलने के बाद सोमवार को रात सीओ प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में नैनीजोर थाने के सहायक अवर निरीक्षक सुबोध कुमार झा ने स्थल को चारों तरफ से घेर कर गांजे की खेप को बरामद किया तथा कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/12/153-1024x1024.jpg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2020-07-12-at-9.37.18-AM-1024x440.jpeg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-08-30-at-12.41.50-PM.jpeg)