मुसलमान परिवार का लड़का, 18 सालों से करा रहे है भव्य देवी जागरण
बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | नगर के कोईरपुरवां काली मंदिर के समीप प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले देवी जागरण महोत्सव के 18वें आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों की तैयारी शुरू हो गई है। आयोजक समिति के अध्यक्ष पिंटू सिंघानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन प्रत्येक साल अगस्त के 30 तारिक को होता है। इसमें भोजपुरी कलाकरों की जमावड़ा लगता है। इस कार्यक्रम में टीवी के शूरवीर कार्यक्रम के विजेता रही इसरत जहां भी शिरकत कर चुकी है।

इस बार भी कई नामचीन गायक कलाकारों द्वारा जलवा विखेरा जाएगा। जिनमें अदिति राज, मुकुल सिंह, गोपाल राय, विशाल गगन, सुर सग्राम राजा भोजपुरिया, दीपक तिवारी, ऋतु राय, करिश्मा पांडेय, अंजिली अंचल, खुशुब शर्मा समेत कई भोजपुरी कलाकार शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम की शुरुआत माँ काली पूजा और आरती के साथ होता है।
जन्मदिन पर कराते आ रहे हैं देवी जागरण
पिंटू सिंघानिया एक मुस्लिम परिवार से आते हैं। जिनका वास्तविक नाम मोहम्मद अंसारी है। मुसलमान होते हुए भी माँ दुर्गा, कली की भक्ति इनके रगों में भरा हुआ है। लगतार 18 सालों से अपने जन्मदिन पर भव्य देवी जागरण करवाते आ रहे हैं। पिंटू सिंघानिया नामचीन मंच उद्घोषक भी है। उनसे पूछा गया की आप मुसलमान हैं आप कव्वाली करवा सकते हैं लेकिन आप देवी जागरण करवाते हैं ऐसा क्यों ? उन्होंने इसका जबाब देते हुए कहा कि बचपन से ही ऐसा शौख था कि अपने जन्मदिन पर देवी जागरण करवाये। और वही यह 18 वा साल है। देवी जागरण को लेकर लोगों को भी इंतजार रहता है। लोगों रात्रि तक खूब गीत संगीत का आनंद लेते हैं।


