बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन से ही बिहार का विकास संभव : अखिलेश
बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | बक्सर लोजपा रामविलास छात्र प्रकोष्ठ का संगठन समीक्षा बैठक पार्टी के जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता संपन्न हुई। जिसका संचालन छात्र प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मिकू राय ने किया। इस बैठक मे मुख्य अतिथी के तौर पर छात्र लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी रंजन मिश्रा मौजूद रहें।

इस बैठक को संबोधित करते हुए यामिनी रंजन मिश्रा ने कहा की 22,23,24, सितंबर को पार्टी द्वारा आयोजित राजगीर नालंदा मे प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर मे बक्सर से अधिकाधिक पार्टी पदाधिकरी शामिल होगे। इस प्रशिक्षण शिविर मे देश के जाने माने विद्वान शिरकत करेगे ।इस प्रशिक्षण शिविर के मुख्य अतिथी व उद्धाटन कर्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान होगे।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा की बक्सर मे छात्र प्रकोष्ठ काफी मज़बूत है।साथ ही राजगीर नालंदा मे प्रशिक्षण शिविर मे देश व राज्य के एक एक पार्टी कार्यकर्ता आगामी विधान सभा चुनाव का शंखनाद करेगे।और 2025 मे चिराग पासवान को बिहार के मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्प लेगे। साथ ही बिहार के बिकास के लिए पार्टी का एजेंडा बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जाएगा।
इस बैठक मे मुख्य रूप से संजय कुमार पासवान, सुनिल बारी ,विवेक पांडेय उर्फ गोलु पांडेय, ठाकुर भानुशंकर सिंह, मनोज सिंह, राहुल चौबे, ओम जी मिश्रा,नौशाद आलम,संजीव राय, सचिन पांडेय, विजय ओझा,देवमुनी पासवान, पपु पासवान, सनिस बौद्ध, सोनु सिंह, नारायण राय,नंदलाल बारी,सुरेन्द्र राम, रघु दुबे आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे|


