देश में सबसे अधिक झूठ बोलने वाले व्यक्ति हैं अश्विनी चौबे : पूर्व मंत्री

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव श्री भगवान कुशवाहा ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाला अगर कोई व्यक्ति है तो वो है अश्वनी चौबे। उनका नाम झूठ बोलनेवालो में सबसे ऊपर है। उन्होंने पिछले नौ वर्षो में जिले के लोगों को ठगा है।

बक्सर के सांसद और केंद्रीय मंत्री बनने के बावजूद अपने क्षेत्र से ज्यादा भागलपुर की चिंता रहती है। राष्ट्रीय महासचित श्रीभगवान शनिवार को अतिथि भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा की पिछले दिनों भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय मंत्री के विरोध में उन्हीं के कार्यकर्ता द्वारा नारा लगाया जाना और पूर्व के चार जिलाध्यक्षों ने उनके खिलाफ जिला कार्यकर्ताओं की बैठक कर स्थानीय व्यक्ति को लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं देने की बात कही। जिलाध्यक्षों ने कहा कि अब बाहरी प्रत्याशी स्वीकार नहीं। इससे स्पष्ट है कि उनकी विदाई तय है। यही हाल पूरे बिहार में होनेवाला है। इस बार लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन का खाता तक नहीं खुलेगा।

उन्होंने कहा की दो-तीन लोगों को फोड़ कर अपने में मिला लेने से हमारी पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। पूर्व में जब सरकार में हमलोगों के साथ थे तब सर्व सम्मति से जातीय गणना कराने पर सहमति बनी थी, लेकिन जबसे अलग हुए है विरोध करना शुरू कर दिए। जातीय गणना से राज्य का विकास होगा।

उन्होंने कहा की हमारे नेता नीतीश कुमार देश में भाजपा के सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में लगे हुए हैं, जिसके लिए पहले चरण में गैर भाजपा राज्य के मुख्य मंत्रियों और अन्य विपक्षी दलों से मुलाकात कर सहमति बना रहे हैं। दूसरे चरण में संयुक्त बैठक किया जाना है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!