हड़ताल पर जाएँगी आशा, करेगी 10 फरवरी को डीएम के समक्ष प्रदर्शन 

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | सोमवार को बिहार राज्य आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ जिला शाखा बक्सर की बैठक मीरा कुमारी की अध्यक्षता में सदर प्रखंड में संपन्न हुआ मंच का संचालन जिला संयोजक सा राज्य उपाध्यक्ष अरुण कुमार ओझा ने किया इस बैठक में राज्य के महामंत्री सुधा सुमन एवं राज्य के उपाध्यक्ष साथी वशिष्ठ सिंह ने भाग लिया साथ ही साथ चिकित्सा संघ के राज्य संघर्ष उपाध्यक्ष मनोज चौधरी भी शामिल रहे। 

बैठक को संबोधित करते हुए राज्य महामंत्री सुधा सुमन ने कहा संघर्ष के बल पर राज्य सरकार से समझौता किया गया परंतु खेद की बात है उसे अभी तक लागू नहीं किया गया आशा एवं आशा फैसिलिटेटर के आक्रोश को देखते हुए राज्य कार्यकारिणी ने संघर्ष का निर्णय लिया और अगर मांगों की पूर्ति और समझौते को लागू नहीं किया गया तो मजबूर होकर हड़ताल जैसी कार्रवाई भी किया जाएगा पहले चरण में पूरे बिहार में 10 फरवरी को जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन कर मांग पत्र सौंप जाएंगे। जिसमें तमाम आशा और आशा फैसिलिटेटर इस प्रदर्शन में उपस्थित रहेंगी।

साथ ही साथ अखिल भारतीय स्तर पर 16 फरवरी को होने वाले हड़ताल में भी तमाम आशा, आशा फैसिलिटेटर भाग लेंगे और अपने-अपने प्रखंड में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के समक्ष मांगों के संबंध में नारा लगाएंगे। और तीसरे चरण में 20 फरवरी 2024 को पटना में पूरे बिहार के आशाओं का होने वाले प्रदर्शन में जिला के भी तमाम आशा और आशा फैसिलिटेटर शामिल होकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करेंगी।

सभा को संबोधित करने वालों में प्रमिला देवी, विमला देवी, सरस्वती देवी, अनु देवी, बिंदु देवी, दुर्गावती देवी, बबीता कुमारी, रिंकी पांडे, पूनम, तारा, मनी, विमला देवी, शर्मिला देवी, सरिता देवी ने अपने-अपने विचारों को रखा और तमाम उपस्थित आशा एवं आशा फैसिलिटेटर ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!