पुजारी को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में भर्ती

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ |धनसोई:- धनसोई थाना क्षेत्र के खरहना- बन्नी मार्ग स्थित कुड़वा गांव के मंदिर के पास शनिवार की सुबह कुछ अज्ञात अपराधियों ने मंदिर के पुजारी को गोली मार दी। जिससे वे गम्भीर हालत में जख्मी हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के सैकड़ों लोग मंदिर पर पहुंचे और उन्हें लोगों के सहयोग से प्राथमिक ईलाज करवाया गया। वहां से इलाज के बाद मौके पर पहुंची धनसोई पुलिस ने जख्मी पुजारी को बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार, कुड़वा गांव के 70 वर्षीय पुजारी काशीनाथ पाण्डेय द्वारा हनुमानजी के मंदिर का निर्माण कराया गया था। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। अपराधियों ने उन्हें तीन गोली (छर्रे) मारी है। एक गोली जांघ के पास व दूसरी गोली कमर के पास तो तीसरी गोली हाथ के केहुनी के पास लगी है। हालांकि, गोली मारने की घटना का कारण का अभी पता नही चल पाया है। हालांकि, पुलिस को घटनास्थल से एक पर्स मिला है। जिसके सहारे पुलिस को अपराधियों की संलिप्ता की जानकारी मिल सकेगी।

इस संबंध में धनसोइ थानाध्यक्ष कमलनयन पांडेय ने बताया कि- ‘घटना की जांच की जारी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!