घुस लेते जिला प्रबंधक को भ्रष्टाचार निवारण शाखा ने किया गिरफ्तार
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/09/1668261808018.jpg)
बक्सर अप टू डेट न्यूज़ |डुमराव अनुमंडल अंतर्गत नावानगर थाना क्षेत्र के गिरधर बरांव गांव से कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के जिला प्रबंधक को भ्रष्टाचार के आरोप में रंगे हाथ सीबीआई के भ्रष्टाचार निवारण शाखा ने गिरफ्तार कर लिया हैं। सीएससी के जिला प्रबंधक उदय द्विवेदी को 22 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए धर दबोचा है। जिसके बाद भ्रष्टाचार निवारण शाखा की टीम उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए ले गई।
![bed buxar](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Image-2023-08-09-at-13.56.14.jpg)
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मो. परवेज गिरधर बरांव गांव में कॉमन सर्विस सेंटर का संचालक है। वह अपने केंद्र का विस्तार करना चाहता था, जिसके लिए उदय द्विवेदी उससे 25 हजार रुपए की मांग किया था। साथ ही, उसे एक परीक्षा देने की बात कही गई थी। जिसमें पास करने के बाद जिला प्रबंधक उसे प्रमाण पत्र देते। जिसके बाद वो अपने सेंटर का विस्तार करते हुए उसमें आधार कार्ड जैसे अन्य कार्यों का संचालन कर सकेगा।
परवेज ने इसके लिए काफी मिन्नतें की। जिसके बाद उदय द्विवेदी 22 हजार रुपए पर मान गए। उसके बाद परवेज ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के भ्रष्टाचार निवारण शाखा के अधिकारियों से संपर्क किया। और परवेज ने अधिकारियों को सारी बाते विस्तृत रूप से अवगत कराया। उसके बाद टीम तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को पहुंची और परवेज को खास केमिकल लगे 22 हजार रुपये के नोट दिए। उसके बाद टीम के पांच अधिकारी सादे लिबास में इधर-उधर घूमने लगे। इसी बीच जिला प्रबंधक उदय द्विवेदी अपने रुपए लेने सीएससी पहुंचे और परवेज से रुपए लिए और निकलने लगे। जैसे ही जिला प्रबंधक बाहर आए, टीम के सदस्यों ने उन्हें गिरफ्तार किया और पटना ले गई। जहां उनसे पूछताछ के साथ आगे की कार्रवाई की जाएगी। उनके गिरफ्तारी के बाद जिला में भ्रष्टाचार को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/12/153-1024x1024.jpg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2020-07-12-at-9.37.18-AM-1024x440.jpeg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-08-30-at-12.41.50-PM.jpeg)