वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, चालक फरार
बक्सर अप टू डेट न्यूज़ :- शुक्रवार की देर रात सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी हालत में उसके परिजनों ने स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद हालत गम्भीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला निवासी पृथ्वीनाथ मिश्र के रूप में हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह शाम में अपने खेत से पैदल ही अपने घर आ रहे थे। तभी मठिला गांव से पश्चिम सनकी पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया।
ग्रामीणों की माने तो मृतक के 2 पुत्र हैं। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। कोरान सराय थानाध्यक्ष जुनैद आलम ने बताया कि पुलिस शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन चालक की पड़ताल की जा रही है।


