एंबुलेंस के कर्मियों ने हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | नावानगर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के एंबुलेंस चालकों ने हड़ताल की चेतावनी दी। चालकों ने कहा कि अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक द्वारा उनके रूम को छीन एक जर्जर रूम दे दिया गया है। इसमें रहना संभव नहीं है। अगर एंबुलेंस कर्मियो को जल्द से जल्द एक कमरा मुहैया नहीं कराया गया तो हम लोग हड़ताल पर चले जाएंगे। साथ ही कहा कि इसकी जानकारी एंबुलेंस संघ को दे दी गई है। हालांकि सीएससी प्रभारी द्वारा कहा गया कि एक रूम दिया गया है।

bed buxar
विज्ञापन

चालक और एमटीयो में अक्रोश

मामला नवानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। यहां 102 एंबुलेंस कर्मियों को जो रूम पहले से अलर्ट किया गया था उस रूम को हॉस्पिटल के दूसरे कार्य में लगाते हुए एक दूसरा रूम दे दिया गया है। इसके बाद से चालक और एमटीयो में अक्रोश देखा जा रहा है।

102 एम्बुलेंस के ड्राइवर ओमप्रकाश कुमार द्वारा बताया गया कि हमलोग रात और दिन मेहनत कर रहे हैं। आराम करने के लिए एक रूम दिया गया था। लेकिन प्रभारी सर द्वारा वह रूम छीन लिया गया। पूछने पर बोले की हमारे घर चले जाओ। यह डॉक्टर की मनमानी है जो ठीक नहीं है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!