छोटे-छोटे पशु-पक्षियों की तरह एकजुट हुई सभी पार्टियां :मिथिलेश तिवारी

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | बक्सर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी ने इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह से बाढ़ आता है तो छोटे-छोटे पशु पक्षी बाढ़ के डर से एकजुट हो जाते हैं, और बाढ़ खत्म होते ही अलग हो जाते है।

उसी तरह इंडी गठबंधन के लोग मोदी की डर से एकजुट हुए हैं। क्योंकि मोदी ने कहा है कि जो जितना बड़ा भ्रष्टाचार में संलिप्त होगा तो उसको उतना ही सजा मिलेगी। इस डर से सभी लोग एक जुट नजर आ रहे हैं।

श्री तिवारी ने आगे कहा की 2024 की लोकसभा चुनाव की महता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हिन्दुस्तान ही नही बल्कि दुनिया को भी मोदी की जरूरत आन पड़ी है।आज मोदी जी विश्व में ग्लोबल लीडरशिप की भूमिका में स्थापित हो चुके हैं।हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें मोदी जी जैसा नेतृत्व मिला है जो आज सारे विश्व का मार्गदर्शन कर रहे हैं।यह चुनाव बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न कर दिया है जिसमें सारे भ्रष्टाचारी दल जो एक दुसरे के घोर विरोधी थे, हैं।लेकिन मोदी के डर से अपने आप को बचाने के लिए, भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्ति को बचाने के लिए,जेल जाने से बचने के लिए सब के सब एक पेड़ पर चढ गये है।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!