डीपीओ स्थापना से मारपीट‎ करने का आरोपित गिरफ्तार

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | शिक्षा विभाग के डीपीओ स्थापना‎ शरिक अशरफ के साथ मारपीट और ‎ दुर्व्यवहार करने के एक आरोपित को टाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर ‎लिया। गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ‎ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।‎ घटना के दो अन्य आरोपितों के गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी‎ कर रही है। अन्य दोनों आरोपित‎ फरार चल रहे हैं।

नगर थाना पुलिस‎ से मिली जानकारी के मुताबिक‎ गुरुवार को डीपीओ स्थापना शारिक अशरफ के साथ अरविंद कुमार‎ सिंह, अजय सिंह और तारकेश्वर‎ सिंह उनके कार्यालय में प्रवेश कर‎ गए। तीनों उनसे अपने मनमाफिक‎ कार्य कराने को लेकर दबाव बना रहे थे। मनमाफिक कार्य नहीं करने पर‎ आरोपितों ने डीपीओ स्थापना के‎ साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार‎ किया। आरोपितों ने सरकारी कागजों‎ को क्षति पहुंचाई। डीपीओ स्थापना ने‎ मामले को लेकर टाउन थाना में‎ एफआईआर दर्ज कराई थी।‎

एफआईआर दर्ज होते ही टाउन थाना‎ पुलिस हरकत में आई और आरोपितों‎ के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू‎ कर दी। पुलिस ने गुुरुवार की देर‎ शाम छापेमारी कर एक आरोपित‎ अरविंद कुमार सिंह को घर से ही‎ गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो अन्य‎ आरोपित पुलिस के हत्थे नहीं चढ़‎ सके। पुलिस ने पूछताछ के बाद‎ आरोपित को जेल भेज दिया। टाउन‎ थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने‎ बताया कि फरार दो अन्य आरोपितों‎ के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की‎ जा रही है। जल्द ही फरार दोनों‎ आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज‎ दिया जाएगा।‎

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!