एक्सप्रेस-वे पर हादसा, 2 युवकों की मौत

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | मंगलवार की रात दिल्ली से बक्सर लौटने के दौरान यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई तो एक गम्भीर रूप से घयाल हो गया। तीनों कार में सवार होकर दो दिन पहले बक्सर से दिल्ली गये हुए थे। कानपुर से 70 किलोमीटर पहले उनकी आल्टो कार डिवाइडर से टकरा गई।

buxar ads

इसमें एक बक्सर निवासी और एक कैमूर निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बक्सर निवासी दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।जहां के ग्रामीणों द्वारा उसे हास्पिटल में भर्ती कर ईलाज करा रहे है।वही सूचना पर बक्सर से परिजन घटना स्थल पर पहुचने के लिए निकल चुके है।

मिली जानकारी के मुताबिक जिले के चौसा निवासी तथा कांग्रेस क्रीड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष ललन दूबे 40 वर्ष, एवं बक्सर निवासी अजय सिंह 30 वर्ष, बक्सर के पूर्व सांसद सह केंद्रीय मंत्री केके तिवारी के भतीजा कैमूर के खोरहरा गांव निवासी सुमित तिवारी, किसी निजी कार्य के सिलसिले में दिल्ली गये हुए थे।

इस घटना की जनकारी देते हुए कांग्रेस के चौसा प्रखंड अध्यक्ष राजारमण पांडेय ने बताया कि इस दुखद घटना से सभी कांग्रेस जन स्तब्ध हैं।कांग्रेस के इस सच्चे सिपाही की पूर्ति नही किया जा सकता|

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!