करंट से सास-बहू की मौत, सास को बचाने में बहू को लगा करंट

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | इटाढ़ी थाना क्षेत्र के देवस्थापुर में करंट से दो महिलाओं की मौत हो गई है। दोनों रिश्ते में सास और बहू हैं। छत पर कपड़ा सुखाने के दौरान सास घर के पास से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आ गई। उन्हें बचाने गई बहू को भी करंट लग गया। बुरी तरह घायल होने के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी मौत हो गई।

सास-बहू की पहचान देवस्थापुर गांव निवासी श्रीराम यादव की पत्नी 68 वर्षीय मुक्तेवरी देवी और उनकी बहू 32 वर्षीय नीलम के रूप में हुई है।

सास सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर की छत पर कपड़ा सुखाने के लिए गई थी। इसी दौरान वो बिजली तार के संपर्क में आ गई। बहू दौड़ते हुए उन्हें बचाने के लिए गई। लेकिन उन्हें वह बचा नहीं पाई। उल्टा उसे भी करंट लग गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं। इस दौरान किसी ने बिजली आपूर्ति बंद करवाई। गंभीर रूप से झुलसीं सास और बहू को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। ​​​

इटाढ़ी थानाध्यक्ष कमलनयन पांडेय ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!