बाइक और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में एक किशोर की मौत

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | मंगलवार की रात बाइक और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया| दुर्घटना बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर कृतपुरा गाँव के समीप हुआ है|

buxar ads bed

घटना के जानकारी बाद पुलिस मौके पर पहुच कर बाइक को अपने कब्जे में ले लिया| वही घटना के बाद बोलेरो चालक अपना वाहन लेकर भागने में सफल रहा|

मिली जानकारी के अनुसार नगर के आदर्श नगर मोहल्ले के निवासी सुरेंद्र कुमार के पुत्र 15 वर्षीय किशोर आशीष कुमार तथा चरित्रवन निवासी पप्पू पटेल के 16 वर्षीय पुत्र मनजीत उत्तर प्रदेश से बक्सर की तरफ लौट रहे थे| इसी बीच कृतपुरा के समीप उनकी बाइक बक्सर की तरफ से जा रही एक बोलेरो में टकरा गई| टक्कर में दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए| दोनों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने आशीष कुमार की मृत्यु घोषित कर दिया|
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है|  फिलहाल पुलिस अज्ञात बोलेरो चालक की तलाश कर रही है|

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!