तीन किलो गांजा के साथ एक बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर तीन किलो गांजा के साथ एक बाइक सवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गांजा सप्लायर गांजा की एक खेप लेकर शहर में सप्लाई देने आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने जाल बिछाया और गांजा तस्कर को ठोरा नदी पुल के पास से एक किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया।

buxar ads

गिरफ्तार तस्कर से पुलिस ने कड़ाई के साथ पूछताछ किया तो उसने बताया कि दो किलो गांजा पाण्डेय पट्टी रेलवे क्रासिंग के पास घर पर रखे है। पुलिस ने घर पर छापेमारी करते हुए दो किलो गांजा 49 हजार सात सौ रुपए बरामद करते हुए मौके से एक तराजू भी जब्त किया। गिरफ्तार गांजा तस्कर की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के सोनपा गांव के ओम प्रकाश साह के रूप में की गई है।

नगर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से न्यायालय के आदेश अनुसार जेल भेज दिया गया|

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
होटल जैसे क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज बनाने का यह है बड़ा सीक्रेट साइरस मिस्त्री ने नहीं लगाई थी सीट बेल्ट भारत में 70 साल बाद चीतों की हुई वापसी बड़ी टूट : 8 कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल नीरज चोपड़ा ने स्विट्जरलैंड में रचा इतिहास