प्लस टू रघुवंशी कुंअरी उच्च विद्यालय तियरा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बक्सर अप टू डेट न्यूज़:जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), बक्सर के आदेश संख्या 50/2026 के आलोक में एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (BALSA), पटना के मार्गदर्शन में प्लस टू रघुवंशी कुंअरी उच्च विद्यालय, तियरा में एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य विषय “नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस” था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता पैनल अधिवक्ता विद्यासागर तिवारी एवं पारा विधिक स्वयंसेवक (PLV) सुरेन्द्र पांडेय ने नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान, इसके सामाजिक व कानूनी दुष्परिणामों और अवैध तस्करी को रोकने में युवाओं की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को कानून के प्रति जागरूक रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया।
इस जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रजेश राय सहित सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने इस जानकारी को बेहद उपयोगी बताया।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा







