पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की मनाई गई 101वीं जयंती

बक्सर अप टू डेट न्यूज़:बूथ संख्या 274 पर बूथ अध्यक्ष की अध्यक्षता में भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की 101वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों और योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा, भाजयुमो जिला प्रवक्ता सह बीस सूत्री सदस्य अंशु पाण्डेय, ओम प्रकाश, मिंटू चौधरी, सत्येंद्र कुमार तिवारी, राम नरेश चौधरी, बंटी कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अटल जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान, लोकतांत्रिक मूल्यों और समावेशी विकास की सोच पर प्रकाश डाला।
भाजयुमो जिला प्रवक्ता अंशु पाण्डेय ने कहा कि जनसेवा और राष्ट्रसेवा को समर्पित श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी का जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके आदर्श, विचार और नेतृत्व आज भी युवाओं को देश के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अटल जी के बताए मार्ग पर चलने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा







