संघ का मनाया गया शताब्दी वर्ष उत्सव
समाज को राष्ट्र निष्ठा के साथ चलने का किया गया आह्वान

बक्सर अप टू डेट न्यूज़:संघ के शताब्दी वर्ष पर चौसा बारे मोड़ पर विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया।इस अवसर पर उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए श्रमिक कार्य प्रमुख नगर बक्सर गौरव कुमार ने कहा कि संघ पर लोगों का विश्वास बढ़ा है।
आज बहुत से युवा संघ के बारे में जानना चाहते हैं।वह आनलाइन भी जुड़ रहे हैं।इस शताब्दी वर्ष में हमें और मेहनत करनी होगी,ताकि संघ के विचारों से अधिक से अधिक व्यक्तियों को जोड़ा जा सके।
उन्होंने कहा कि यह शस्त्र पूजन केवल पंरपरा नहीं, बल्कि राष्ट्र और धर्म रक्षा का प्रतीक है। उन्होंने संघ के पंच परिवर्तन पर प्रकाश डालते हुए समाज को राष्ट्र निष्ठा के साथ चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में श्याम नारायण चौबे, संतोष चौरसिया, अरुण कुमार मिश्र, आशुतोष मिश्रा, कमलेश पांडेय,निलेश पांडेय, वीरेंद्र कश्यप, संदीप पाण्डेय,अमित दूबे,जयमंगल पांडेय, रामनारायण दूबे,अजय सिन्हा, अखिलेश चौबे, अधिवक्ता विद्या सागर तिवारी, राहुल मिश्रा,अजित चौधरी,नीरज,विट्टू, अभिषेक, रुपेश, अखिलेश मिश्रा, सन्नी, निखिल,बाल स्वयंसेवक प्रभात,आलोक सहित अन्य स्वयंसेवक सम्मिलित हुए।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा







