पराली जलाने वाले किसानों पर कृषि विभाग ने की बड़ी करवाई

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | बक्सर में पराली जलाने वाले किसानों पर लगातार करवाई की जा रही है। कृषि विभाग पराली जलाने वालों लोगों पर सैटेलाइट से नजर रख रही है। पराली जलाने पर 370 किसानों को चिन्हित किया गया है। इसमें से 92 किसानों पर करवाई भी की गई है। उनका आईडी ब्लॉक कर सरकारी कृषि योजना के लाभ से वंचित किया गया है।

जिला कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सैटेलाइट के माध्यम से पराली जलाने के मामले की निगरानी की जा रही है। अब तक पराली जलाने के 370 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से कुल 73 किसानों के कृषक आईडी जिला कृषि पदाधिकारी अविनाश शंकर ने ब्लॉक कर दिया है। इसके अलावा अधिकारियों और कर्मियों ने पराली जलाने के मामले में 19 किसानों का आईडी ब्लॉक किया है। डीएओ ने बताया कि सैटेलाइट से मिली रिपोर्ट के अनुसार जांचोपरांत पराली जलाने से संबंधित किसानों पर कार्रवाई की जाएगी।

आईडी ब्लॉक होने के बाद उनके परिवार के किसी भी सदस्य को सरकार की ओर से कृषि संबंधित संचालित योजनाओं का लाभ तीन सालों तक नहीं दिया जाएगा। राजपुर प्रखंड में अब तक सबसे अधिक पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार सैटेलाइट से जो मामले पकड़ में आए है। इसमें सबसे अधिक राजपुर प्रखंड के है। राजपुर प्रखंड में 125, बक्सर में 18, चौसा में 45, इटाढ़ी में 102, डुमरांव में 13, सिमरी में 1, चक्की और केसठ में जीरो, ब्रह्मपुर में 35, चौगाई में 8 और नावानगर प्रखंड में कुल 23 पराली जलाने के मामले है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!