बक्सर के किशोर की पंजाब में सड़क दुर्घटना में मौत

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | डुमराव के ननन गाव के रहने वाला एक किशोर की सड़क दुर्घटना में पंजाब के लुधियाना में मौत हो गई। जबकि, बाइक चला रहा 22 वर्षीय अंशु गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अंशु के सिर में चोट लगी है। उसे देर रात सिविल अस्पताल लाया गया। मृतक किशोर की पहचान कुलदीप निवासी जुगियाना के रूप में हुई है।

लोगों ने खून से लथपथ कुलदीप और अंशु को बेसुध हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि अंशु ने शराब पी हुई थी और बाइक का नियंत्रण खो बैठा। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है, जबकि कुलदीप का आज संस्कार करवा दिया जाएगा।
थाना जमालपुर के अधीन आने वाली चौकी रामपुरा की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Advertisement


