हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से 2 की मौत, 3 घायल
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/02/orig_65756567-1_1677359381-1.jpg)
बक्सर अप टू डेट न्यूज़,चौगाईं | चापाकल का काम कर रहे दो लोग बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि तीन लोग जख्मी बताये जा रहे है| घायल लोगों को आनन फानन में चौगाईं पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहा इलाज चल रहा है| घटना रविवार की दोपहर की मुरार थाना क्षेत्र के मॅसार्हिया गांव की है|
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp-Image-2023-02-23-at-3.25.53-PM-1024x1024.jpeg)
मिली जानकरी के अनुसार मॅसार्हिया गांव के पूर्व बीडीसी सचित नन्द साह के घर चापाकल लगाने का कार्य मिस्त्री के द्वारा किया जा रहा था| बीडीसी के घर के ऊपर से गुजर रही ग्यारह हजार बोल्ट के तार में पाईपसम्पर्क कर गया| जिसके चपेट में पूर्व बीडीसी सचिता नन्द साह के पुत्र अंटू साह, मनोज राम 30 चन्दन कुमार, धनराज राम, मेघनाथ राम आ गए| अंटू साह, मनोज राम की अस्पताल पहुचने के पहले ही मौत हो गई|
मुरार थाना प्रभारी रविकान्त प्रसाद ने बताया कि दोनों मृतक की शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/12/153-1024x1024.jpg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2020-07-12-at-9.37.18-AM-1024x440.jpeg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-08-30-at-12.41.50-PM.jpeg)