लूट डकैती व शराब के आधा दर्जनों में फरार अभियुक्त गिरफ्तार
बक्सर अप टू डेट न्यूज़| लूट डकैती एवं शराब के काण्डों में फरार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आधा दर्जनों मामलों में वह फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी मंगलवार को हुई।

अनुमण्ल पुलिस पदाधिकारी सह अपर पुलिस अधीक्षक, डुमराँव द्वारा प्राप्त सूचना पर ग्राम छतनवार, स्थित कुख्यात अपराध कर्मी जो लूट डकैती एवं शराब के काण्डों में फरार अभियुक्त धर्मराज यादव, पिता रामनाथ यादव को घर से गिरफ्तार किया गया। वह आधा दर्जन काण्डों में फरार चल रहा था।
उसके पर ब्रहम्पुर थाना, कोरानसराय थाना, शाहपुर थाना, डुमरांव थाना, नावानगर थाना, उदवंत नगर थाना में उसके ऊपर मामला दर्ज है।
Advertisement


