कंचन नदी के समीप से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
बक्सर अप टू डेट न्यूज़ , इटाढी | इटाढी थाना क्षेत्र के पुरुषोतमपुर गांव के कंचन नदी के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ| शव की सुचना पुलिस को जैसे ही मिली पुलिस मौके पर पहुच गई। उम्र 40 वर्ष बताया जा रहा है। मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मृत व्यक्ति की पहचान में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह ग्रामीण अपने पशुओं को लेकर खेतो की तरफ जा रहे थे| तभी किसी ग्रामीण को नजर शव पर पड़ी।जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल इटाढी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची व शव को अपने कब्जे में ले लिया। जिसके बाद पुलिस ने शव की पहचान के लिए आज पास के थानों से संपर्क कर रही है|
थानाप्रभारी ने बताया की शव बरामद किया गया है| मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव की पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई है।
Advertisement