व्यवसाई से फ्राड करने वाला राजस्थान से गिरफ्तार
बक्सर अप टू डेट न्यूज़,डुमरांव | डुमरांव के रेडीमेंट गारमेंट्स श्रद्धांजलि ड्रेसेज को ट्रैक सूट की आपूर्ति देने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले राजस्थान के तथाकथित महेश गारमेंट्स के प्रोपराइटर महेश छिपा ने तीन लाख 42 हजार रूपए ऐठ लिए थे। जबकि पवन को बीएमपी फोर में उक्त ट्रैक सूट की आपूर्ति देनी थी।
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2022-07-21-at-4.50.17-PM.jpeg)
तय समय के अनुसार व्यवसाई को ट्रैक सूट की आपूर्ति नहीं मिलने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। जिसके बाद उसने मजबूर होकर डुमरांव थाने में 13 फरवरी 2022 को महेश गारमेंट्स के प्रोपराइटर समीर छिपा व ट्रेड यूनियन के पिंटू कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए बताया था पैसा देने के बाद भी उन लोगों द्वारा निर्धारित समय पर ट्रैक सूट की आपूर्ति नहीं दी गई है। जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। दोनो उसका फोन भी नहीं उठा रहे हैं। पवन ने बताया कि उनलोगो को
540 पीस ट्रैक सूट का आर्डर दिया गया था। जांच में व्यवसाई का आरोप सही साबित होने के बाद समीर को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम को राजस्थान भेजा गया था वही टीम उसे गिरफ्तार कर लाई है। थानाध्यक्ष बिंदेश्वर राम ने इसकी पुष्टि की है। तथाकथित फ्रॉड व्यवसाय के गिरफ्तार होने के बाद पवन ने राहत की सांस ली है।
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/12/153-1024x1024.jpg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2020-07-12-at-9.37.18-AM-1024x440.jpeg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-08-30-at-12.41.50-PM.jpeg)