झारखंड में हुई लूट मामले में बक्सर से एक गिरफ्तार

बक्सर अप टू डेट न्यूज़:- झारखण्ड के रांची जिले के लालपुर थाना क्षेत्र में वर्तमान कंपाउंड स्थित कंगन ज्वेलर्स नाम के एक दुकान में हुई है लूट मामले में पुलिस ने एक आरोपी को डुमरांव से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में रांची पुलिस के नेतृत्व में नया भोजपुर ओपी प्रभारी सुबोध कुमार ने आरोपी को डीएस कोठी इलाके से उसके अवास से गिरफ्तार किया है।

ads buxar

ओपी प्रभारी ने बताया कि बक्सर एसपी के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद कागजी कार्रवाजी पुरा करने के उपरांत झारखड़ पुलिस को सौंप दिया गया। बक्सर एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि रांची एसपी के द्वारा सम्पर्क कर आशुतोष राय के बारे में जानकारी दी गई।

उसके बाद उसके वैज्ञानिक तरीके से अपराध में शामिल होने के साक्ष्य भेजे गए थे। उसके बाद उनकी मदद करते पुलिस ने आरोपी आशुतोष राय को गिरफ्तार किया है। आशुतोष डुमरांव के एकौना गांव के रहने वाला है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!