दहेज में ना मिली भैस तो विवाहिता को घर से निकाला, 4 पर FIR

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | दहेज में भैंस के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। विवाहिता ने मामले को लेकर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

महिला थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के शांतिनगर कठार गांव के श्रवण भर की पुत्री सीता की शादी ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के चक्की भोला डेरा गांव के सुदर्शन राजभर के पुत्र राधेलाल राजभर के साथ वर्ष 2023 में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट करते थे।

ससुराल वाले दहेज में भैंस की मांग कर रहे थे। भैंस नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने 27 मार्च 2024 को मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले को लेकर कई बार समझौता का प्रयास किया गया। समझौता नहीं होने पर विवाहिता ने महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी पीड़िता ने पति समेत सास, ससुर और भसुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थानाध्यक्ष सुजाता कुमारी ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!