भारी मात्रा में गांजा के साथ 2 गिरफ्तार
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-1-copy-2.jpg)
बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | मुफस्सिल थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 70 किलो गांजा तथा साढ़े छह लाख रुपये बरामद किया है| साथ ही इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है| गिरफ्तार तस्कर एक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गाँव का तो दूसरा रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के स्थानीय नगर का निवासी है|
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp-Image-2023-02-23-at-3.25.53-PM-1024x1024.jpeg)
मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पहले मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया में छापेमारी की गई जहां संजय प्रजापति नामक व्यक्ति के घर से 2 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया| जब उससे पूछताछ के आधार पर रोहतास जिले के दिनारा में छापेमारी की गई और वहां से 68 किलो गांजे की खेप के साथ शिवजी यादव को गिरफ्तार किया गया|
मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के मामले में उसी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है| दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजे जाने की तैयारी की जा रही है|
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/12/153-1024x1024.jpg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2020-07-12-at-9.37.18-AM-1024x440.jpeg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-08-30-at-12.41.50-PM.jpeg)