शिक्षा केंद्र पर विश्वामित्र सेना ने बांटी मिष्ठान एवं शिक्षण सामग्री

बक्सर अप टू डेट न्यूज़:विश्वामित्र सेना द्वारा शांति नगर सेवा बस्ती के शिक्षा केंद्रों पर हर्षोल्लास के साथ होली मिलन मनाया गया।साथ ही बच्चों में मिष्ठान और शिक्षण सामग्री भी बांटी गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक विपन्न बच्चों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करना और उनमें उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार करना था। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं और होली के पारंपरिक गीतों से वातावरण को रंगमय बना दिया। आयोजन में स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों की सक्रिय भागीदारी रही।
इस अवसर पर राजकुमार चौबे ने कहा कि होली का पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि होली की खुशियां समाज के सबसे अंतिम पायदान तक पहुंचनी चाहिए। हमारा प्रयास है कि कोई भी बच्चा या परिवार त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे। कार्यक्रम का समापन बच्चों के साथ सामूहिक उत्सव और शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ हुआ।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा







