बाइक और पिकअप में जोरदार टक्कर, एक की मौत

बक्सर अप टू डेट न्यूज़, राजपुर | शुक्रवार की शाम रोइनीभान गांव के समीप तेज रफ्तार पिकअप ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई| और वही दो लोग गम्भीर बताये जा रहे है| घटना राजपुर थाना क्षेत्र के चौसा मोहनिया मुख्य मार्ग की है|

मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक पर उदय नारायण ( 40 वर्ष) ,बबन पाल ( 60 वर्ष) एवं हरिनारायण उर्फ बुच्चा कुमार पाल ( 24 वर्ष) सवार होकर किसी काम से बक्सर की तरफ आ रहे थे। तभी मोहनिया की तरफ जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने इनमें जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतना काफी जोरदार था कि सभी घायल होकर बुरी तरह से रोड पर गिर पड़े। पिकअप चालक टक्कर लगते ही तेज गति के साथ गाड़ी लेकर भागने में सफल हो गया।
घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए चौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से बेहतर इलाज के लिए इन सभी को रेफर कर दिया गया। बक्सर सदर अस्पताल पहुंचते ही हरिनारायण उर्फ बुच्चा पाल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सभी गांव बघिनी थाना मोहनिया के बताए जा रहे हैं।


