गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही नेटवर्क

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | राजपुर थाना क्षेत्र के रसेन गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 815 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को जेल भेज दिया।गिरफ्तार तस्कर द्वारिका साह बताया जा रहा है।

bed buxar
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजेश मालाकार ने बताया कि पुलिस को गांजा के धंधे के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर स्वयं छापेमारी की गई। इसके घर में रखे गए उजले रंग के पॉलिथीन में गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति से अन्य तस्करों के नेटवर्क के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!