जिला परिवहन पदाधिकारी का हुआ स्थानांतरण
बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | बिहार सरकार परिवहन विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए कई जिलों के डीटीओ का स्थानांतरण किया है। यह अधिसूचना बिहार सरकार के संयुक्त सचिव पंकज कुमार ने जारी किया है। जिनमें जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार रजक का तबादला करते हुए उन्हें गोपालगंज का नया परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है।

साथ ही श्री राम बाबू (बि०प्र० से०), जिला परिवहन पदाधिकारी, कैमूर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक जिला परिवहन पदाधिकारी, रोहतास के पद पर पदस्थापित किया जाता है। प्रमोद कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, गोपालगंज को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक जिला परिवहन पदाधिकारी, मोतिहारी के पद पर पदस्थापित किया जाता है। प्रमोद कुमार जिला परिवहन पदाधिकारी, बेतिया के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। राजेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, समस्तीपुर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक जिला परिवहन पदाधिकारी, दरभंगा के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
वही, मनोज कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, नालन्दा (अतिरिक्त प्रभार जिला परिवहन पदाधिकारी शेखपुरा) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक जिला परिवहन पदाधिकारी, जहानाबाद के पद पर पदस्थापित किया जाता है। श्री मनोज कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी अरवल के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। अनुराग कौशल सिंह (बिoप्रoसे०), जिला परिवहन पदाधिकारी, मोतिहारी (अतिरिक्त प्रभार जिला परिवहन पदाधिकारी, बेतिया) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक जिला परिवहन पदाधिकारी, नवादा के पद पर पदस्थापित किया जाता है। रवि कुमार (बि0प्र0से0), जिला परिवहन पदाधिकारी, दरभंगा (अतिरिक्त प्रभार जिला परिवहन पदाधिकारी, सहरसा) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक जिला परिवहन पदाधिकारी, नालन्दा के पद पर पदस्थापित किया गया है।
बक्सर अप टू डेट न्यूज़ के whatsapp ग्रुप से जुड़े


