बनारपुर में अश्वपालको की हुई बैठक,दी गई विशेष प्रशिक्षण

मटकीपुर प्रखंड राजपुर के दस अश्व मालिकों का टीम एक्स्पोज़र भ्रमण हेतु चैसा प्रखंड के बनारपुर गांव का भ्रमण किया। जिसमें चैसा प्रखंड के ग्राम बनारपुर पंचायत के 12 सदस्य तथा मटकीपुर से आए 10 सदस्यों ने मिलकर आपस में अश्व कल्याण के विषयों पर विचार-विमर्श किया। जिसमें मुख्य रूप से सुम की छटाई, चुना राख की पोटली, लहसुन का सॉल्यूशन, कीड़े की दवा, टीटी टीकाकरण तथा हार्नेस पर अपने विचारों को सभी ने आदान प्रदान किया। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित ब्रुक इंडिया बक्सर के उप परियोजना पदाधिकारी श्याम सुंदर मिश्रा द्वारा सभी का स्वागत किया गया। इसके उपरांत हो रही चर्चाओं पर प्रकाश डालते हुये कहा कि यह बड़ा ही अच्छा अवसर है, जो आप लोग एक दूसरे को देखकर अपने में परिवर्तन की दिशा में आगे जा रहे हैं। मटकीपुर के सदस्यों को पुरुष बचत समूह बनाने पर विशेष जोर दिया गया। अंत में उन्होंने कहा कि अगर आप एक जुट होकर काम करेंगे तो सामाजिक, आर्थिक मजबूती के साथ-साथ परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ेंगे। इस कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ता महेंद्र पाल सिंह, इंदु देवी तथा सुरेश, जितेंद्र रामदत्त, बकरीदन सहित अश्वामित्र उपस्थित थे।







