शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन, पहली रात को हो गई फरार
बक्सर अप टू डेट न्यूज़:- 8 मई 2022 को शादी के बाद ससुराल पहुंची एक नवविवाहिता पहली रात ही अपने पुराने प्रेमी के साथ फरार हो गई। नवविवाहित के पति थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है। वही, प्राथमिकी दर्ज के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
![ads buxar](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/01/photo_2022-01-08_18-49-43.jpg)
मिली जानकारी के अनुसार नवानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की की शादी रामदास राय ओपी थाना क्षेत्र के एक युवक से धूमधाम से 8 मई को हुई थी। शादी के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची लेकिन उसी रात फरार हो गई। घटना के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। वही, नवविवाहित की खोजबीन चालू है। हालांकि अभी तक कुछ अतापता नहीं चल पाया है।
रामदास राय ओपी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। नवविवाहित के पति के द्वारा आवेदन दिया गया है। खोजबीन की जा रही है। युवक की शादी 8 मई को होइ थी। युवक के परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन की जा रही है।
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/12/153-1024x1024.jpg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2020-07-12-at-9.37.18-AM-1024x440.jpeg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-08-30-at-12.41.50-PM.jpeg)