बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर स्थित तालाब में डूबा किशोर

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | ब्रह्मपुर में बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर स्थित शिव सरोवर तालाब के गहरे पानी में जाने से एक किशोर डूब गया। घटना रात तीन बजे के आसपास की बताई जा रही है। बताया जाता है कि उस समय मेला के मद्दे नजर आने वाली भीड़ को देखते हुए तालाब में कोई गोताखोर या नाविक मौजूद नहीं था। बच्चे को सुबह में पहुंचे नाविकों और एसडीआरएफ की टीम ढूंढने का प्रयास कर रही है। इसके साथ पहुंचे अन्य साथियों ने इसकी सूचना ब्रम्हपुर थाना को दी। किशोर अभी तक बरामद नहीं हो सका है।

मिली जानकारी के अनुसार किशोर शाहपुर के गौरा गांव से बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचा था। उसकी पहचान गौरा गांव के रोहित कुमार (16) पिता मोहन पासवान के रूप में हुई है। वह नहाने के लिए करीब तीन बजे तालाब में उतरा था। दोस्तों के साथ नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके दोस्त जोर से चिल्लाने लगे।

हालांकि, रात में मौके पर कोई व्यवस्था नहीं होने और किसी भी प्रशासनिक पदाधिकारी के नहीं पहुंचने से लोगों में आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाओं के बाद भी प्रशासन का समय से नहीं पहुंचना, प्रशासनिक बेपरवाही को दर्शाता है।

इस संबंध में जब एसडीओ राकेश कुमार से बात की गई, तो उन्होंने कहा की रात में स्थानीय गोताखोर ने ढूंढने का प्रयास किया है। उसके बाद कौड़ीनेट कर एसडीआरएफ को बुलाया गया। अब बहुत जल्द ही गाय घाट से गोताखोर पहुंचने वाला है। बहुत जल्द बॉडी को रिकवर किया जायेगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!