हर्ष फायरिंग में पति -पत्नी को लगी गोली, हालत गंभीर

बक्सर अप टू डेट न्यूज़:- कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के छोटका दिया गांव निवासी पति- पत्नी को घर में चल रहे कार्यक्रम के दौरान गोली लग गई। गोली लगने के बाद अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना के बाद दोनों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पति खतरे से बाहर वही, पत्नी की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

ads buxar

मिली जानकारी के अनुसार कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के छोटका दिया गांव निवासी त्रिपुरारी ठाकुर के घर रात्रि में कार्यक्रम चल रहा था। खुशी का माहौल था। जब तक किसी ने हर्ष फायरिंग कर दिया। हर्ष फायरिंग से त्रिपुरारी ठाकुर को हाथ में औऱ पत्नी पूजा को पेट में गोली जा लगी। घटना के बाद आनन फानन में दोनों को बक्सर लेकर आये। जहा एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि त्रिपुरारी ठाकुर फौज में है।त्रिपुरारी ठाकुर को गोली हाथ में लगी है। स्थिति सामान्य है, वही पत्नी पूजा को गोली पेट में लगी है स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!