23 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | सिमरी थाना क्षेत्र के बलिहार गाव में मंगलवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 23 किलो 550 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर ओम प्रकाश चौरसिया को गिरफ्तार किया है।
![buxar ads bed](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/09/WhatsApp-Image-2022-09-29-at-4.13.44-PM.jpeg)
थानाध्यक्ष सुनील निरक्षर ने बताया कि बलिहार गांव निवासी ओमप्रकाश चौरसिया गांजा की तस्करी बहुत दिनों से कर रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इसकी पुष्टि करवाई। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि वह गांजा की एक बड़ी खेप मंगवा उसे अपने घर में छिपाया है।
इसके बाद पुलिस ने वरीय पदाधिकारियों को सूचना देते हुए तत्काल उसके घर छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस को देखते ही वह अपने घर के बगल में स्थित अपने निजी गली में तीन पैकेट में रखे गांजा को फेंक दिया था। जिसे छापेमारी के दौरान पुलिस ने बरामद कर लिया।
बरामद पैकेटों का वनज 23 किलो 550 ग्राम था। पुलिस की मानें तो गांजा की कीमत हजारों रुपए है। पुलिस के इस कार्रवाई के बाद बलिहार गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/12/153-1024x1024.jpg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2020-07-12-at-9.37.18-AM-1024x440.jpeg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-08-30-at-12.41.50-PM.jpeg)