रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | सदर प्रखंड के कमरपुर गाँव स्थित विद्या पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा यूकेजी से 5 तक के सभी विद्यार्थियों को कई समूहों में बांटा गया।
सभी समूहों ने अपने- अपने तरीके से बेहतर रंगोली बनाई| अच्छी तरह से रंगो से भरा भी| सभी समूहों के प्रतियोगियों ने विभिन्न रंगों, दीपकों एवं फूलों से रंगोलियों को अनोखा रूप देकर अनुशासन, साहचर्य, स्वच्छता, सहयोग आदि गुणों का परिचय दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पंचायत मुखिया प्रतिनिधि नगेन्द्र प्रजापति, रामजी राय, नीतीश सिंह एवं विद्यालय की प्राचार्य द्वारा रंगोलियों का सूक्ष्म अवलोकन कर विजेता समूहों के नाम घोषित किए। जिनमे निधि कुमारी, पलक कुमारी, संगम कुमारी, प्यारी कुमारी, अजय कुमार को प्रथम घोषित किया, दुसरे स्थान पर रितु कुमारी, उत्कर्ष कुमारी, सोनपरी कुमारी, अदिति कुमारी, दिव्या कुमारी एवं तीसरे स्थान परअश्विन कुमार, अंकित कुमार, अभिषेक कुमार, विवेक कुमार, साहिल कुमार के समूह रहे|