गहरे पानी में डूबने से एक की मौत
बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | धनसोई थाना क्षेत्र के परसिया गांव में शौच करने गये व्यक्ति की पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में डूबने से मौत हो गयी। घटना की सूचना बुधवार को देर शाम पता चला। ग्रामीणों के अनुसार रोज की तरह सरोज राम (45 वर्ष) सुबह सुबह शौच के लिए घर से निकल गया था, शौच के बाद घर वापस नही आने पर घरवालों ने खोजबीन शुरू किया। काफी ढूढने के बाद उसका कोई आता पता नही चला। जिससे परिजन परेशान हो गये।
थकहार कर गायब होने के बारे में धनसोई थाना पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ पहुँचकर मामले को जाँच पड़ताल करना शुरु किया। तभी पुलिस को सूचना मिली कि खीरी लाईन नहर के ऊपरी पूल चौबे के परसिया गांव पास एक व्यक्ति का शव पानी में तैर रहा है|
एस आई दिनेश कुमार पुलिस दल के साथ वहाँ पहुँच कर शव को पानी ने निकलवाया। इसके बाद गुम होने वाले परिजनों को शव दिखाया गया तो परिजनों ने शव की पहचान कर लिया कि सुबह गुम होने वाला सरोज राम है। उसके मरने की खबर मिलते ही पूरा परिवार चित्कार कर रोने लगा।
उसके परिवार में तीन बच्चे व पत्नी को छोड़ चला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने बक्सर भेज दिया। घटना के सम्बन्ध में राजपुर अंचलाधिकारी सोहन राम ने बताया कि मृतक की विधवा को आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये दिया जायेगा ।