नवचयनित एसआई को किया गया सम्मानित
बक्सर अप टू डेट न्यूज़,चौसा | चौसा थर्मल पावर मजदूर यूनियन के बैनर तले यूनियन के महामंत्री डां मनोज कुमार यादव के अध्यक्षता में सम्मान सामारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ई नीतेश कुमार उपाध्याय जो नगर पंचायत के चौसा के रहने वाले है,उन्होंने अपने नगर पंचायत में बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर दरोगा भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2022-07-21-at-4.50.17-PM.jpeg)
जिसके चलते चौसा नगर पंचायत के अगल बगल के लोगों,आम लोगों ,छात्र ,युवाओं में खुशी का माहौल है। सम्मान सामारोह को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पार्षद डॉ मनोज कुमार यादव ने कहा की खास तौर पर युवाओं को इनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है।मेहनत के बदौलत नीतेश कुमार उपाध्याय दरोगा बने।वही कार्यक्रम में उपस्थित बुद्धजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रमेशचन्द्र श्रीवास्तव ने कहा किसी भी क्षेत्र में काम करने वाले नौजवानों के मेहनत बेकार नहीं जाता है।जिसका उदाहरण हैं कि टेक्निकल क्षेत्र मे पढ़ाई करने वाले दरोगा बने।सम्मान समारोह में माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।साथ ही रामाशीष कुशवाहा जी के द्वारा लिट्टी चोखा भोज का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्धान शिक्षक उदय कुमार तत्वा, माली मालाकार संघ के ज़िला अध्यक्ष कन्हैया माली,नोनिया महासभा के अध्यक्ष राम ईश्वर चौहान,माता इंद्राणी कॉलेज के सचिव कैलाश राम,वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील मालाकार,गंगा पुत्र भरत पाण्डेय,कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष रामाशीष कुशवाहा, दलित नेता शिवशंकर राम,विजय राम,विनोद यादव, नसीम शाह,खरवार महासभा के जिलाध्यक्ष मुन्ना खरवार, मुख्तार खां, आकाश प्रधान, आदेश प्रधान, रामप्रवेश कानू, सलीम शाह,बबन राम,बलिराम भगत,दयाशंकर भगत,गोविंद खरवार, चंदन चौधरी,ठाकुर प्रसाद कानू,उमाशंकर कानू के अलावे अन्य उपस्थित रहे।
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/12/153-1024x1024.jpg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2020-07-12-at-9.37.18-AM-1024x440.jpeg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-08-30-at-12.41.50-PM.jpeg)