प्रेम प्रसंग के बाद रचाई शादी, गर्भवती होने के बाद स्टेशन पर छोड़कर हुआ फरार

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक के युवक ने अपने ही गांव की एक युवती से पहले प्रेम करने के बाद मंदिर में शादी रचाई और दो माह बाद विवाहिता काे स्टेशन पर छोड़ फरार हाे गया। विवाहिता ने इस मामले काे लेकर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। विवाहिता गर्भवती भी बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के बसंत राजभर की पुत्री साेनी कुमारी गांव के ही राजेश कुमार से पिछले पांच वर्षों से प्रेम करती थी। दाेनाें ने 20 मार्च 2024 काे घर से भाग चौसा दुर्गा मंदिर में शादी रचा ली। जिसके बाद दाेनाें 30 मार्च को दिल्ली चले गए। जहां पर दाेनाें पति-पत्नी के तरह रहने लगे। इसी बीच विवाहिता गर्भवती भी हो गयी। वही लड़के के घरवालाें ने कोर्ट में शादी का हवाला देकर उन्हें लौट आने का आग्रह किया। परिजनों के आग्रह पर दाेनाें 27 मई काे बक्सर लौट आए। लेकिन राजेश ने उसे स्टेशन पर ही छाेड़ कर फरार हाे गया। विवाहिता किसी तरह से अपने गांव पहुंच घटना की जानकारी परिजनों काे दी। विवाहिता काे उसके ससुराल वाले रखने को तैयार नहीं हुए।

विवाहिता ने पुलिस काे बताया कि उसने शादी के वक्त करीब 40 हजार नगदी और एक लाख के गहने लेकर गई थी जिसे उसके ससुराल वालों ने छिन लिया। पीड़िता ने बताया की इस मामले को लेकर पिछले दो माह से राजपुर थाना और महिला हेल्प लाइन का दौड़ लगाती रही महिला हेल्प लाइन द्वारा मेरे पति और उसके परिजनों को बार बार बुलाकर समझाने का प्रयास किया गया लेकिन वेलोग नहीं माने जिसके बाद थक हारकर महिला थाना में एफआईआर दर्जा करवाना पड़ा। महिला थानाध्यक्ष सुजाता कुमारी ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!