भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ :- भारतीय जनता युवा मोर्चा बक्सर नगर के द्वारा कांग्रेस पार्टी एवं पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला दहन किया गया| पुतला दहन का कार्यक्रम स्थानीय वीर कुंवर सिंह चौक पर किया गया|  इस दौरान कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद चरणजीत सिंह चन्नी मुर्दाबाद राहुल गांधी मुर्दाबाद सोनिया मुर्दाबाद के नारे लगाए गए| कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा बक्सर नगर के नगर अध्यक्ष दीपक सिंह ने किया|

ads buxar

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार प्रदेश की प्रदेश क्षेत्रीय पदाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि कल पंजाब में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हुआ वह अक्षम्य है कांग्रेस ने देश के प्रधानमंत्री की जान लेने की साजिश रची थी| वो कांग्रेस पार्टी की खूनी खेल की साजिश नाकाम हुई ! देश के लोग कांग्रेस पार्टी को कभी माफ नहीं करेगे|

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की जरूरत है पंजाब की कांग्रेस सरकार जब देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा नहीं कर सकती तो आम आदमी की सुरक्षा क्या करेगी ! ऐसी सरकार को केंद्र सरकार बर्खास्त कर के राष्ट्रपति शासन लगाये

कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता युवा मोर्चा बक्सर नगर के महामंत्री श्री अंजय चौबे ने किया धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री श्री चंदन सिंह ने किया| उक्त अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी श्री निक्कू तिवारी ,सौरभ तिवारी, सोनू ओझा ,प्रभाकर तिवारी ,राहुल दुबे ,सौरभ चौबे, पीयूष उपाध्याय , सुजीत सिंह, गौतम चौरसिया,पवन जी सहित दर्जनों युवा मौजूद रहे|

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!