होली प्रेम,एकता एवं बन्धुत्व का है प्रतीक -राजकुमार चौबे

बक्सर विकास का विजन रखते हुए राज कुमार चौबे

विश्वामित्र सेना ने होली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह को उत्साहपूर्ण परिवेश में मनाया।राजकुमार चौबे बोले कि होली प्रेम, एकता और बंधुत्व का प्रतीक है।

विश्वामित्र सेना द्वारा बक्सर  में होली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर से प्रारंभ हुआ, जिसमें जिले के सभी प्रमुख पत्रकार बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर होली मिलन के माध्यम से सामाजिक समरसता, आपसी संवाद और सौहार्द का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को सम्मानित कर समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, एकता और भाईचारे का प्रतीक है। समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मक संवाद बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पत्रकार समाज की आंख और आवाज हैं, जो लोकतंत्र को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं।


कार्यक्रम का समापन आपसी शुभकामनाओं और होली की बधाइयों के साथ हुआ।इस कार्यक्रम में विश्वामित्र सेना प्रदेश प्रवक्ता मोहित दूबे, राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय, गोवर्धन चौबे, जिला अध्यक्ष बलिराम मिश्रा,कपिल मुनि पांडेय,रवि राज, जिला संयोजक अर्जुन तिवारी,राजा चौबे सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!